– जिला बदर और मनोज काला द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर की फाईल दिखाकर विधानसभा प्रभारी ने दिया ३ बजे तक नाम वापस लेने समय
– विधानसभा प्रभारी महेश सोनी बोले आरोप भाजपा या डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने नहीं एसपी और कलेक्टर ने लगाए, फाईल आज भी कलेक्टर के पास पड़ी
जावरा। विधानसभा के ग्राम मावता में बुधवार की शाम को कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी द्वारा भाजपा सरकार और विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय साधे गए निशाने के बाद गुरुवार को भाजपा ने पटलवार किया है। विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने दोपहर १२ बजे पत्रकार वार्ता आयोजित कर वीरेन्द्रंसिह सोलंकी पर लङ्क्षबत जिला बदर की कार्रवाई वाली फाईल दिखाते हुए कहा कि यदि सोलंकी ने आरोप सिद्ध होने पर नामांकन वापस लेने की बात कहीं है तो ये फाईल उन पर लगे आरोप को सिद्ध करती है, ये आरोप महेश सोनी, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय या किसी और ने नहीं लगाए बल्कि एसपी और कलेक्टर ने लगाते हुए मामला न्यायालय तक पहुंचाया है, सोलंकी ने मावता में कहा कि यदि आरोप सिद्ध कर दिया तो वे अपना नाम वापस ले लेंगे, इस पर विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने सोलंकी को अपना नाम वापस लेने के लिए दोपहर ३ बजे तक का समय दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

