– भीमाखेड़ी में कोच माया हरिनंदा ने सिखाए मार्शल आर्ट के गुर
जावरा। माध्यमिक विद्यालय भीमाखेड़ी में चार दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मार्शल आर्ट कोच माया हरिनंदा ने स्कूली बच्चों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए। शिविर में आत्म रक्षा के गुर बच्चों के साथ शिक्षिका ने भी सीखे।
शाला प्रभारी राजेन्द्र मेहता ने बताया कि स्कूली बच्चों को आत्म रक्षा के गुर सिखाने के लिए चार दिवसीय शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें स्कूली बच्चों के साथ जो बच्चें स्कूल में अध्ययनरत नहीं है वहीं निजी स्कूल में पढऩे वाले बच्चों को भी शिविर में सहभागिता करने दी गई। जिसके चलते बड़ी संख्या में बच्चों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे, शिविर में कराते, बाक्सिंग के साथ अन्य आत्म रक्षा संबंधी ज्ञान दिया गया। शिविर में बच्चों के साथ नवागत शिक्षिका गितीका शर्मा ने भी आत्म रक्षा के गुर सीखे ताकि बालिकाओ के निरन्तर अभ्यास करवाया जा सके। शाला प्रबधन समिति अध्यक्ष सत्यनारायण, शिक्षक पुरुषोतम मौर्य, शंकरलाल देवराया, कैलाश रघुवेशी तथा ग्रामीणों की उपस्थित चार दिवसीय शिविर का समापन हुआ।


