– विधायक डॉ पाण्डेय की अनुशंसा पर मिली कार्यो को स्वीकृति
जावरा। विकास के प्रति संकल्पित जावरा विधानसभा क्षेत्र में निरतर विभिन्न कार्यो की सौगात मिल रही हैं। विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपनी विधायक निधि से जावरा व् पिपलोदा विकासखंड के 02 करोड़ 25 लाख रु की लागत से लगभग 103 कार्यो की अनुशंसा प्रदान की हैं। जिनकी स्वीकृति मिल गई हैं। इनमे जावरा विकासखंड के 53 एवं पिपलोदा विकासखंड के 50 कार्य सम्मिलित हैं। इन कार्यो की स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष हैं।
विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा समन्वित विकास की दिशा में कार्यो को स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया हैं। विधायक निधि से स्वीकृत कार्यो में 26 स्थानों पर ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण काय, 17 स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था हेतु स्ट्रीट लाईट लेम्प, 18 स्थानों पर शांतिवन में शेड निर्माण, बेठने की कुर्सिया व अन्य कार्य शामिल हैं। 16 स्थानों पर सांस्कृतिक शेड निर्माण, 2 स्थानों पर पेयजल व्यवस्था, 2 स्थानों पर नाला निर्माण, 3 स्थानों पर सामुदायिक पार्क व् उद्यान निर्माण, 2 स्थानों पर विद्युत लाईन विस्तारीकरण कार्य एवं 20 हाईस्कूलों में पुस्तकालय के लिए आवश्यक पुस्तको के सेट के कार्य शामिल हैं। जावरा विधानसभा क्षेत्र में इन विकास कार्यो की स्वीकृति पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, मंडल अध्यक्षगण राजेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल, दिनेश पाटीदार, रितेश जैन सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विधायक डॉ पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया हंै।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

