– अब क्षैत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उज्जैन में करेंगे सहभागिता
जावरा। प्रांत स्तरीय वैदिक गणित एवं विज्ञान मेला 30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 तक सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर रतलाम में आयोजित किया गया। जिसमें जावरा सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तरुण वर्ग गणित मॉडल में वर्षा पांचाल प्रथम रहीं, शिशु वर्ग गणित मॉडल में वंश सोनी द्वितीय, किशोर वर्ग गणित मॉडल में तनीषा जांगिड द्वितीय तथा तरुण वर्ग गणित मॉडल में मंथन सोनी द्वितीय रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ संरक्षक के रूप में श्रुति जोशी व कृष्णकांत वर्मा सम्मिलित हुए। विजेता भैया बहन 14 व 15 अक्टूबर को क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु संस्कृति भवन उज्जैन जायेगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

