– 8 मिनीट में 200 सवालों के जवाब देकर अपने ग्रुप की ट्राफी जीती
जावरा। यूसीमास राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता 27 अप्रैल को इंदौर में अयोजित की गई। जिसमे पूरे मध्य प्रदेश से 5000 से भी अधिक बच्चो ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जावरा यूसीमास के बच्चो ने भी भाग लिया जहा बच्चो को 8 मिनट में 200 सवालों को हल करने का लक्ष्य था। बच्चो ने पूरे मध्य प्रदेश में अच्छा प्रद्शन कर अपने ग्रुप में ट्रॉफी जीती। युवान राठौर ने 3 रनर अप, गुलाम अली, सात्विक माहेश्वरी और विहान खत्री ने 4 रनर अप की ट्रॉफी अपने नाम की। वही अरविंद सोलंकी, अदविक मेहता, कुंज माहेश्वरी, जीविषा बोराना, मितांश त्रिवेदी, नैंसी निधार और सक्षम खत्री ने मेरिट की ट्रॉफी जीती। अन्य ने कनोलेशन ट्रॉफी जीती नीलाधरी, कुंश, अन्वी, लावण्या, सानिध्य, श्रुति, वाणी,युग, विरल और वेदिका का चयन आगामी नेशनल एवं इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

