– देर शाम जावरा पहुंचे एसपी, एएसपी, सीएसपी के साथ किया मौका मुआयना
– पुलिस ने डॉग स्कॉट के साथ की सर्चिंग
जावरा। उज्जैन बायपास पर 10 वर्षीय मुक बधीर बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के अधिकारियों ने जावरा पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू की हैं। पुलिस ने मामले में मौके पर डॉग स्कॉट के साथ भी सर्चिंग की। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं।
जावरा में बाहर से आए गरीब परिवार के लोग जो कि जावरा के टू लेन स्थित उज्जैन बाए पास धाकड़ चौराहे के समीप झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। बीती रात 10 वर्ष की नाबालिक को बहला फुसलाकर आरोपी द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। बालीका 10 वर्ष की है और मुक बधीर हैं, वह कुछ बोल नहीं सकती हैं। जिसका फायदा उठाकर आरोपी बालिका को खेतों में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बालिक को ईशारों में उनके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी अपनी मां को दी। जिस पर बालिका के परिजनों ने जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना के बाद बड़ी संख्या में एसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी और तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जानकारी लेते हुए घटनास्थल की डॉग स्कॉड की मदद से आरोपी को पकडऩे प्रयास शुरू कर दिया
बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया –
एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी के 10 वर्षीय बालिका के साथ गलत काम किया गया है इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर जावरा के उद्योगिक क्षेत्र की थाना क्षेत्र में बीएनएस की धारा 65/2 धाराओं में मामला दर्ज किया गया हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।




