जावरा। श्री मारुति नंदन उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रावण दहन का कार्यक्रम कि आज मीटिंग चित्रांश कंप्यूटर पर संपन्न हुई। रावण दहन 12 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। इस वर्ष 51 फीट का रावण दहन, दशहरा स्थल पर फूड जोन गेम जोन नगर की शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे नगर का गौरव बढ़ाने वाले नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में डॉक्टर दिलीप शाकल्य, आईपी त्रिवेदी, कीर्ति शरण सिंह, देवेंद्र शर्मा, देवेंद्र भटनागर, प्रदीप श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह चौहान, सीडी लालवानी, अभय श्रीवास्तव, विजय देवानी, श्याम शर्मा, श्याम पोरवाल, अमित ताम्रकार, राजेंद्र त्रिवेदी, अजय कर्नावट, तरुण तोमर, विकास शर्मा, सतीश उपाध्याय, रवि दुग्गड़, संजय मोदी, दिलीप राठौड़, पवन भावसार आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शिवेंद्र माथुर ने किया। आभार विनोद चौरसिया ने किया। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

