जावरा। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर त्र्यंबकेश्वर बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की पूर्व संध्या पर बस्ती के कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन रैली निकालकर घर-घर जाकर हिन्दू सम्मेलन में सहभागिता का आव्हान किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में हिन्दू एकता, समृद्धि, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बस्ती-बस्ती, नगर-नगर हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में त्र्यंबकेश्वर बस्ती में यह विराट आयोजन सम्पन्न हुआ।
निकली भव्य हिन्दु शोभायात्रा –
26 जनवरी को दोपहर 1 बजे भव्य हिन्दू शोभायात्रा जागनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर बस्ती के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पिपली बाजार पहुँची, जहाँ शोभायात्रा भव्य सम्मेलन में परिवर्तित हो गई। सम्मेलन में बस्ती के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, भाई-बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम में बस्ती के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा देशभक्ति, हिन्दुत्व जागरण एवं नारी सशक्तिकरण विषयों पर मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे संपूर्ण वातावरण ऊर्जामय हो उठा। सम्मेलन में संत पं. दिनेश व्यास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मानस उपाध्याय तथा मातृशक्ति से सोनाली जैन अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर माँ भारती के चरणों में पुष्प अर्पित किए। बस्ती के सदस्यों द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथि उद्बोधनों के पश्चात माँ भारती की आरती सम्पन्न हुई तथा वन्दे मातरम् के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

