– कार टकराने से घर की दीवार में आई दरारे, कार भी हुई क्षतिग्रस्त
जावरा। थाना कालूखेड़ा अन्र्तगत आने वाले ग्राम नवेली में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे एक तेज गति से आ रही कार बेकाबु होकर एक मकान से टकरा गई, कार से टक्कर इतनी भीषण थी कि मकान के दीवार में दरारे आ गई, वहीं कार का अगला हिस्सा भी पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
कार का रेडिएटर और कुलेंट बाक्स भी फट गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान घर के बाहर कोई मौजुद नहीं था। नहीं हो कार की टक्कर से कोई बड़ा हादसा घटित हो जाता। दीवार से टकराने के बाद कार का कुलेंट घर के बाहर फैल गया। हादसा होते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कार मंदसौर जिले के बेहपुर की बताई गई हैं।




