– भारत विकास परिषद अब तक करवा चुकी हैं 56 नैत्रदान
जावरा। भारत विकास परिषद अपने नैत्रदान प्रकल्प के माध्यम से जावरा शहर में लगातार नैत्रदान के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करते हुए नैत्रदान करवाते हुए जरुरतमंद लोगों को नैत्र ज्योति प्रदान करने का पूण्य काम कर रही हैं। इसी जागरूकता और प्रकल्प टीम के सदस्यों की सतर्कता और समझाईश के चलते बीते 24 घंटे में तीन परिवार के लोगों ने अपने परिवार में दिवंगत हुए स्वजन के नैत्रदान का निर्णय लेकर छ: लोगों को नैत्र ज्योति प्रदान करने का काम किया हैं।
नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी निलेष मेहता एवं रवि खारीवाल ने बताया कि प्रथम नेत्रदान श्रीवास्तव परिवार से नेत्रदानी प्रेमकान्ता श्रीवास्तव का हुवा जिसमे प्रेरक भूमिका में नितेश धनोतिया एवं भुरू गोखरू रहे। द्वितीय नेत्रदान पोरवाल परिवार से नेत्रदानी कमलाबाई पोरवाल का हुवा। जिसमे प्रेरक भूमिका में पंकज पोरवाल एवं राधेश्याम पोरवाल रहे। तृतीय नेत्रदान दसेड़ा परिवार से रिंगनोद ग्राम में नेत्रदानी बेबीबाई दसेड़ा का हुवा जिसमे प्रेरक भुमीका में समाजसेवी सुभाष टुकडिय़ां रहे। नेत्र उत्सर्जन का कार्य डॉ ददरवाल बडऩगर एवं उनकी टीम ने किया। नेत्रप्रकल्प टीम के शेखर नाहर, प्रकल्प प्रभारी निलेष मेहता एवं रवि खारीवाल ने ये नेत्रदान सम्पन्न करवाए। प्रकल्प में भाविप अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी, सचिव देवेंद्र भार्गव शर्मा, अशोक पाटीदार, धर्मेंद्र गोठलीवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, भुरू गोखरू, नितेश धनोतिया, मनोज अग्रवाल, पप्पूसिंह राठौर का सहयोग लगातार मिलता रहता हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

