जावरा। सकल जैन संघ की आसोज मास की सामूहिक नवपद ओली का भव्य आयोजन जैन पंचायती नोहरा पर श्री संघ जावरा एवं आत्मशुद्धि चातुर्मास समिति 2024 के सानिध्य में गतिमान हैं। चवदस पर रिकॉर्ड तोड़ आयबिल तप आराधना हुई प्रश्न मंच का सफल संचालन सुभाष टुकडिय़ां ने किया। जिसके विजेता आयुषी दसैडा, सीमा जैन, रानू ढढ्ढा, ललीता मूणत का बहुमान श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लूक्कड़, अशोक छजलानी, सुरेश मेहता, सुरेंद्र पोखरना, आशीष धाड़ीवाल, राजेश बरमेचा, निलेश दसैडा ने किया। तप महोत्सव के सेवा महारथी समकित परिवार के अमन लोढ़ा, समता बहू मंडल अध्यक्ष आस्था पगारिया एवं सामायिक मंडल लूक्कड़ भवन अध्यक्ष लोकेंद्र मेहता का उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए श्रीसंघ जावरा द्वारा बहूमान किया गया। प्रभावना समकित परिवार, समता बहू मंडल एवं इंदिरा शेखर नाहर द्वारा वितरित की गई। इस अवसर पर पारस ओस्तवाल, श्रेणिक चौहान, विजय लुक्कड़, महावीर जैन, राजेश संघवी, भंवरलाल आंचलिया, देवेंद्र लोढा, दर्शन नवलखा, ओनिश पगारिया, अनिल ओस्तवाल, अंशुल मूणत, सुरेंद्र सुराना, श्रृद्धा छाजेड़, मधु लूक्कड, सरिता ओस्तवाल, साधना कोचट्टा, आयुषी रांका, मुस्कान कोचट्टा आदि उपस्थित थे। संचालन सुभाष टुकडिय़ा ने किया। जानकारी ओलिजी संयोजक अशोक झामर ने दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.