– अग्रवाल महिला मंडल के वार्षिक चुनाव सर्वानुमति से संपन्न हुए
जावरा। अग्रवाल महिला मंडल के वार्षिक चुनाव सर्वानुमति से संपन्न हुए। महिला मंडल समाज की विभिन्न गतिविधियों में भाग ले समाज हित में कार्य करती है। नवनिर्वाचित सचिव सरोज मंगल ने बताया कि आगामी 2024-25 के लिए अग्रवाल महिला मंडल के चुनाव हुए। जिसमें सर्वानुमति से संरक्षक शशि गर्ग, पूर्वाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, अध्यक्ष सुनीता मंगल, सचिव सरोज मंगल, कोषाध्यक्ष रानीबाला अग्रवाल, सहसचिव रुचिका गर्ग, परामर्शदाता कांता सिंहल, इन्दिरा सिंहल, अनुसुइया गर्ग, आशा मोदी, हेमलता गर्ग, रेखा मोदी को मनोनीत किया गया।
नवीन अध्यक्ष सुनीता मंगल ने बताया कि मंडल सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियां जैसे अग्रसेन जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, करवा चौथ, एवं अन्य व्रत के उद्यापन, गर्मी में प्याऊ का संचालन, जीवदया के कार्य एवं गरीब बच्चों की शैक्षणिक एवं अन्य मदद जैसे कार्यों में सदैव तत्पर रहता है।