– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयासों से मिली प्रशासनिक स्वीकृति
जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुखेड़ा उप मंडी में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे है। काबुलखेड़ी फंटा से सुखेड़ा उपमंडी पहुंच बायपास मार्ग को सैद्धांतिक प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है लेकिन मार्ग में आने वाले पुल व भू अर्जन के बजट की कार्रवाई की जा रही है।
उक्त जानकारी किसान कल्याण मंत्री एंदलसिंह कंषाना ने विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय द्वारा किए गए प्रश्न पर दी। आगे बताया कि सुखेड़ा उप मंडी में किसानों व अन्य वर्गो के सुविधा हेतु कैंटीन, कवर्ड शेड, सीमेंट कांक्रीट, विद्युतिकरण, पेयजल व्यवस्था आदि के प्रस्ताव पारित कराए गए है। साथ ही दुकान-गोदाम हेतु व्यापारियों को 20 भूखंड आवंटित कर दिए गए है। जिस पर व्यापारियों द्वारा गोदाम निर्माण कार्य भी प्रारंभ किए है। विधायक डॉ. पांडेय के प्रस्ताव पर सुखेड़ा उप मंडी के लिए काबुलखेड़ी फंटा से उप मंडी पहुंच बायपास मार्ग को स्वीकृति मिली। लेकिन मार्ग में आने वाले पुल व भू अर्जन के लिए बजट राशि की कार्यवाही की जा रही है।
जिले में अब तक 952 सडक़ मार्गो को दी स्वीकृ़ति –
विधायक डॉ. पांडेय के एक अन्य प्रश्न पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि रतलाम जिले में बीते 8 वर्षो में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 952 सडक़ मार्गो की स्वीकृति दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में सुगम आवागमन के लिए सडक़ मार्ग मध्य प्रदेश ग्रामीण सडक़ विकास प्राधिकरण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा व रोजगार गारंटी के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना, एमपीआरपी योजना, सुदूर ग्राम सडक़ एवं खेत सडक़ योजना के तहत स्वीकृत दी गई है। इसके अलावा मनरेगा के अंतर्गत जिले में बीते 3 वर्षों में हितग्राही मूलक 14 हजार 303 कार्य स्वीकृत किए जिसमें से 8 हजार 923 कार्य पूर्ण भी हो चुके है। इसी तरह 12 हजार 364 कार्य सामुदायिक मूलक होकर स्वीकृत किए गए है, जिनका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

