जावरा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा में आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा सुधि पिता विनौद नवनीता चौरसिया ने विज्ञान संकाय में 93 प्रतिशत अंक लाकर शहर में पहला स्थान प्राप्त किया हैं। सुधि की सफलता पर आक्सफोर्ड स्कूल के गरगामा सर, सौरभ अरोड़ा, जितेन्द्रसिंह सोलंकी के साथ शिक्षकों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया हैं। सुधि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के गुरुजनों को दिया। सुधि चौरसिया बास्केटबॉल की एक अच्छी खिलाड़ी भी है, जिस पर बास्केटबॉल परिवार के वेद प्रकाश रिछारिया, जावरा बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय, सचिव विजय पामेचा, संयोजक अशोक सेठिया, कोषाध्यक्ष अरुण संघवी, कोच मनुदेव सिंह चन्द्रावत, अपारसिंह गंभीर आदि सहित सभी खिलाडिय़ों व ईष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त किया हैं।


