जावरा। रतलाम नाका स्थित 220 केवीए उपकेन्द्र जावरा पर स्थित श्री सिद्धी विनायक गणेश मंदिर की 13 वीं वर्षगांठ शनिवार को हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान हवन कार्य पं. चंदु भैया गायत्री परिवार द्वारा सम्पन्न करवाया गया। हवन पूजन के बाद महाआरती उतारी गई, महाआरती के बाद भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया। उपकेन्द्र के दिलीपसिंह कछावा ने बताया कि प्रतिवर्ष 24 फरवरी को मंदिर की वर्षगांठ धुमधाम के साथ मनाई जाती है। आयोजन में बद्रीलाल डोंगर, राजमल राठौड, वजेसिंह, रामचन्द्र कारपेंटर, कान्हा शर्मा, घनश्याम विश्वकर्मा, पवन पांचाल का सहयोग रहा।


