– तस्वीर पर दुप्पटे के साथ टंगा रहता हैं संस्था अध्यक्ष का आई कार्ड
– पहले दिन घट स्थापना, आरती के बाद 52 आराधिकाओं ने किया आकर्षक गरबा
जावरा। शहर के स्टेशन रोड़ स्थित जेतका साहब की गली में स्थित श्री सांवरिया मित्र मंडल एक ऐसी संस्था हैं, जिसके अध्यक्ष पद पर कोई इंसान नहीं बल्कि स्वयं भगवान सांवरिया सेठ हैं। संस्था सदस्यों ने भगवान सांवरिया सेठ को संस्था का अध्यक्ष मानकर प्रतिवर्ष नवरात्रि महोत्सव मनाते आ रहे हैं। सदस्यों ने बकायता पांडाल के बीच में भगवान सांवरिया सेठ की तस्वीर लगा रखी हैं, जिस पर दुप्पटा और अध्यक्ष का आई कार्ड भी लगा रखा हैं। संस्था द्वारा प्रारंभ में दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर युवाओं के लिए एक दिन का बाना डंडा आयोजित किया जाता था। लेकिन बाद में संस्था ने बालिकाओं का आकर्षक गरबा भी प्रारंभ कर दिया। पहले दिन घट स्थापना और आरती के बाद रात में संस्था की 52 आराधिकाओं द्वारा शक्ति की भक्ति करते हुए आकर्षक गुजराती गरबा किया।
संस्था संरक्षक राजेश शर्मा और सचिव पुष्पेन्द्रसिंह गंभीर (बम्पी) ने बताया कि पहले दिन अतिथि के रुप में लोकतंत्र के चोथे स्तंभ निलेश धारीवाल ब्यूरो चीफ राजएक्सप्रेस, शैलेन्द्रसिंह चौहान चीफ एडिटर जावरा हेडलाईंस तथा कन्हैयालाल सोनावा ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर मौजुद रहे। संस्था सदस्यों ने अतिथियों का दुप्पटा और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। प्रतिदिन रात में मातारानी की आरती के बाद साधिकाओं द्वारा आकर्षक गरबा प्रस्तुत किया जाता हैं।