– लाभार्थी नाहर परिवार का शाल ओढ़ाकर श्रीसंघ ने किया बहुमान
जावरा। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैन मंदिर चौपाटी पर श्री राज ऋषभ केशर गृह एवं जल मंदिर का भूमि पूजन सोमवार को शुभ मुहूर्त में किया गया। प्रात: 9 बजे केशर गृह निर्माण के लाभार्थी श्रेष्ठिवर्य बाबूलाल, मनीष, संजय, अर्णव नाहर परिवार द्वारा भूमि पूजन विधि पूर्वक किया। इस अवसर पर लाभार्थी परिवार के बाबूलाल नाहर, मनीष नाहर, संजय नाहर, लीलादेवी नाहर का ट्रस्ट मंडल के महामंत्री धरमचंद्र चपडोद, कोषाध्यक्ष देवेंद्र मूणत, ट्रस्टी बाबुलाल खेमसरा, कमल नाहटा, अनिल चोपड़ा, अशोक लुक्कड़, प्रदीप लुक्कड़, प्रदीप खारीवाल, राजेश वरमेचा ने किया।
इस अवसर पर समाजजन एवँ नाहर परिवार के इष्टमित्र आनंदीलाल संघवी, नेमीचंद लोढ़ा, संजय भंडारी, श्रेणिक धाड़ीवाल, चंदनमल कोठारी, विनोद वरमेचा, सुनील खेमसरा, विजय नाहर, शेखर नाहर, मनीष पोखरना आदि उपस्थित रहे। संचालन ट्रस्टी प्रदीप लुक्कड़ ने किया। आभार लाभार्थी बाबुलाल नाहर ने माना।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

