जावरा। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति जावरा द्वारा राम मंदिर पर 500 वर्ष की संघर्ष गाथा की प्रदर्शनी शुभारंभ रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति की महिलाओं द्वारा सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड पर किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह आशुतोष शर्मा रहे, साथ में कार्यक्रम की अध्यक्षता आभा सक्सेना प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय जावरा ने की। उक्त प्रदर्शनी 12 जनवरी से 17 जनवरी तक दोपहर 2 से 4 बजे तक विद्यार्थियों के लिए एवं सायं 4 से 8 बजे तक सर्व समाज हेतु खुली है। इस प्रदर्शनी में अब तक लगभग 3000 से अधिक विद्यार्थीयो एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा अवलोकन किया जा चुका है। यहां समिति की सदस्याओं द्वारा 40 मिनट के प्रेजेंटेशन में इतिहास को व इस 500 वर्ष की संघर्ष गाथा को बताया जा रहा है। मंगलवार को नगर में विगत 15 दिनों से चल रही सभी प्रभात फेरियों के कार्यकर्ता अवलोकन हेतु सैकड़ो की संख्या में शामिल होंगे। संस्था सदस्यों ने नगर के सभी लोगों से अनुरोध किया है कि एक बार पधारकर इस धर्म की गौरव गाथा पर आधारित 500 वर्ष की संघर्ष को प्रदर्शनी के रूप में देखे समझे और जिस इतिहास से हम बहुत दूर हैं जिसे हमें बताया नहीं गया छुपाया गया उसे समझने का प्रयास करें वह अपने बच्चों को अपने उज्जवल भविष्य हेतु एक बार प्रदर्शनी का अवलोकन जरूर करवाये।