– बहन को फोन पर दी सुसाईड करने की सूचना, रतलाम मेडिकल कॉलेज लाए परिजन
– रतलाम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत
जावरा। जावरा की शांतीवन बस्ती में रहने वाले एक 27 वर्षीय युवक ने मंदसौर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे बाद में रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। सुसाईड करने से पहले युवक ने अपनी बहन को सूचना भी दी, लेकिन उसके बाद भी उसे नहीं बचा सके।
मिली जानकारी के अनुसार शांतिवन कॉलोनी निवासी रोहित पिता मनोहर मावर (27) ने रविवार को मंदसौर में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। सेवन करने के बाद रोहित ने अपनी बहन को फोन लगाकर कहा कि मम्मी-पापा का ध्यान रखना मै सुसाईट कर रहा हुं। तुरंत ही परिजन रोहित के बताए स्थान पर पहुंचे और उसे मंदसौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंदसौर में प्रारंभिक ईलाज के बाद परिजन रोहित को मेडिकल कॉलेज रतलाम लाए जहां र्ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा।


