जावरा। शहर के नवाब साहब के बंगला स्थित पोस्ट आफीस के सामने से शहर पुलिस ने मुखबीर सूचना पर दो आरोपियों को 3 पिस्टल तथा 9 जिंदा कारतुस के साथ पकड़ा है। जप्त पिस्टल ओर जिंदा कारतुस की कीमत 61 हजार रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनो आरोपियो को गुरुवार को दोपहर में न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्है पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादोन ने बताया कि दो आरोपी शोएब खान पिता खलील एहमद खान पठान (21) निवासी उदासी की बाडी तालनाका एवं शाजेब खान पिता रईस खान पठान (24) निवासी कमलीपुरा को 3 पिस्टल व 9 जिंदा राउण्ड कारतूस के साथ पकड़ा है, वे पिस्टल कहां से लाए थे, किसको देना थी तथा किस उपयोग क े लिए लाए थे, इसकी पुछताछ तथा इस मामले मे शामिल अन्य आरोपियों को लेकर पुछताछ की जा रही है। संभवत: शुक्रवार को पुरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



