• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

April 11, 2026

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, April 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»त्यौहारों से पहले पुलिस गिरफ़्त में हथियारों के सौदागर, 6 पिस्टल, 6 राउण्ड सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने शहर पुलिस को दिया 10 हजार का ईनाम
जावरा

त्यौहारों से पहले पुलिस गिरफ़्त में हथियारों के सौदागर, 6 पिस्टल, 6 राउण्ड सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने शहर पुलिस को दिया 10 हजार का ईनाम

EditorBy EditorSeptember 30, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– दो आरोपी नागदा के, एक हुसैन टैकरी का तथा एक सब्जी मंडी जावरा का
– न्यायालय ने दिया एक दिन का रिमाण्ड, बढ़ सकते हैं आरोपी और पिस्टल भी
जावरा। आगामी दिनों में त्यौहारी सीजन प्रारंभ हो हा हैं। ऐसे में त्यौहारों से ठीक पहले शहर पुलिस ने अवैध हथियारों के सौदागरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 6 पिस्टल, 6 जिंदा राउण्ड बरामद करते हुए करीब 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों में 2 आरोपी उज्जैन जिले के नागदा के हैं, जबकि एक आरोपी हुसैन टैकरी जावरा का तथा एक आरोपी सब्जी मंडी जावरा का रहवासी हैं। त्यौहारों से पहले पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शहर पुलिस टीम को 10 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की हैं। वहीं जावरा सब्जी मंडी निवासी आरोपी सिकंदर पर जिला बदर की कार्रवाई के लिए भी एसपी ने प्रस्ताव बनाने की बात कही।

मामले का खुलासा सोमवार की शाम को जावरा सीएसपी कार्यालय पर एसपी अमित कुमार ने सीएसपी दुर्गेश आर्मो तथा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन की उपस्थिति में करते हुए बताया कि जावरा शहर के उनि रघुवीर जोशी को मुखबीर सुचना मिलने पर फोर्स कि मदद से शुगर मिल मैदान जावरा से आरोपी मोहम्मद इदरीश पिता अब्दुल खलील शाह (19) निवासी किलकी पुरा नागदा तथा मोहम्मद इलियास पिता इरशाद मोहम्मद शेख (20) निवासी मिर्ची बाजार नागदा को लाल रंग की पल्सर मोटर साईकल सहित पकडा तथा उनके कब्जे से कुल 03 पिस्टल 04 राऊण्ड जप्त किये तथा आरोपीगणो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट की धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। गिरफ्तार शुदा आरोपीयो से पुछताछ करने पर जप्त शुदा पिस्टल आसीफ पिता शोकत खान (22) निवासी हुसैन टेकरी जावरा व सिकन्दर पिता शेरखान पठान (40) निवासी सब्जी मंडी जावरा को पिस्टल देने के लिये आना बताया। जिस पर पुलिस नले आसीफ व सिकन्दर को गिरफ्तार कर आरोपीयो से पुछताछ करने पर उनके पास अतिरिक्त 02 पिस्टल व 02 राउण्ड सिकन्दर के पास व 01 पिस्टल आसीफ के पास पुर्व मे होना बताया जिसे विधिवत जप्त किया गया व पिस्टल राउण्ड के लाने व बेचने के स्त्रोत तथा अन्य अवैध हथियार रखने वाले आरोपीयो के संबंध मे पुछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया गया है जिसमे अन्य आरोपी बढने एवं अवैध हथियार जप्त होने की प्रबल संभावना है । गिरफ्तार शुदा आरोपीयो मे से कुछ आरोपी पहले भी अवैध हथियार रखने के संबंध मे गिरफ्तार हो चुके है । जिनके आपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है ।आरोपियों के कब्जे से 4 लाख से अधिक का मश्रुका जब्त किया –
एसपी ने बताया कि शहर पुलिस ने मामले में पकड़े गए चारों आरोपीयो के कब्जे से कुल 4 लाख 18 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया। जिसमें 06 पिस्टल किमती 3,00,000/- रुपये, 06 जिंदा राउण्ड किमती 18,000/- रुपये तथा एक पल्सर मोटरसायकल किमती 1,00,000/- रुपये शामिल हैं। आरोपी सिकंदर पर पूर्व से प्रकरण दर्ज –
एसपी ने बताया कि आरोपी सिकन्दर पर 2014 से लेकर अब तक कई थाना क्षेत्रों में कई प्रकरण दर्ज हैं। जिनमें धारा 380,457 भादवि (थाना जावरा शहर ), धारा 25 आर्मस एक्ट (थाना चिमनगंज मंडी), धारा 25,27 आर्मस एक्ट (थाना रिंगनोद ), धारा 13 जुआ एक्ट (थाना जावरा शहर ) , धारा 25 आर्मस एक्ट (थाना जावरा शहर), धारा 380 भादवि (थाना आलोट) में प्रकरण दर्ज हैं। आरोपीयो के दिगर जिले व दिगर राज्य मे आपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है। पुलिस आरोपी सिकंदर पर जिला बदर की कार्रवाई भी करने जा रही हैं। मामले में इनकी भूमिका रही सराहनीय –
एसपी अमित कुमार ने बताया कि उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि.रघुवीर जोशी , कार्य प्रआर जाकीर खान, कार्य प्रआर मृदंग सातपुते, कार्य प्र.आर अजय दुबे, आरक्षक राधेश्याम चौहान, आरक्षक अंतिम चौहान, आरक्षक राजेश पंवार, आरक्षक ललीतसिंह, आरक्षक यशवन्त जाट, आरक्षक विवेक शर्मा, आरक्षक रामप्रसाद मीणा, आरक्षक सुरेन्द्रसिंह , आरक्षक सुगडसिंह, आरक्षक मोहित नोगिया, आरक्षक देवेन्द्र शर्मा, आरक्षक आकाश परिहार एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही है। अवैध हथियारों को सौदागरों को पकडऩे पर एसपी ने जावरा शहर पुलिस टीम को 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया हैं।

Post Views: 251
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026

रेत माफियाओं के आगे नतमस्तक ! भाजपा सरकार

April 9, 2026

जावरा में 10 अप्रैल से दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का शुभारंभ

April 9, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

By EditorApril 11, 2026

जावरा/ढोढर। थाना रिंगनोद अंतर्गत ढोढर चौकी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026

मालवा में विकास की उड़ान अधूरी : सड़कें बन गईं, अब आसमान में भी उड़ान जरूरी

April 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

April 11, 2026

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.