– क्लब की आधिकारिक यात्रा पर जावरा पहुंची डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट
– दिव्यांग को ट्राईसिंकल, विकलांग छात्रावास पिपलौदा को वाशिंग मशीन और चादर तथा निर्धन महिला को सिलाई मशीन भेंट की
– शांतीवन पर पंखा, मंदिरों पर पूजन सामग्री हेतु डस्बीन, वृद्धों को कंबल और निर्धन बालिकाओं को वस्त्र वितरत किए
– पत्रकारों, क्लब पूर्वाध्यक्षों के साथ मेधावी छात्राओं के सम्मान के विभिन्न सेवा गतिविधियों को दिया अंजाम
– चार नए सदस्यों ले ली क्लब की सदस्यता, दिलाई शपथ
जावरा। सेवा का मार्ग कठिन हैं, इस पर चलने वाले को अच्छाई कम और बुराई ज्यादा मिलती हैं, सेवा के मार्ग में संघर्ष अत्यधिक करना पड़ता हैं, उसके बाद भी जावरा का लीनेस क्लब सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा हैं, अपनी सेवा गतिविधियों के दम पर जावरा शहर ही नहीं पुरी लीनेस डिस्ट्रिक्ट और मल्टीपल तक अपनी विशिष्ट पहचान बनाई हैं।
यह बात लीनेस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ममता छाजेड़ ने लीनेस क्लब जावरा की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान सम्बोधित करते हुए कहीं। आधिकारिक यात्रा में प्रेसिडेंट के साथ डिस्ट्रिक्ट सचिव प्रशासनिक आभा शर्मा, डिस्ट्रिक्ट सचिव सेवा गतिविधि मधु जैन, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष प्रीति जैन भी मौजुद रही। ध्वज वंदना कामिनी राठौर ने की, स्वागत गीत चंचल गादिया ने गाया। क्लब अध्यक्ष कविता कुंवर चौहान ने स्वागत भाषण देते हुए क्लब की आगामी गतिविधियों से सदन को अवगत कराया, सचिव विनीता सोनी ने जुलाई से अगस्त माह तक की गई गतिविधियों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष रेखा रावल ने छ: माह का आय व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया। अतिथि परिचय क्लब की चार्टर अध्यक्ष तथा वाईस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण ने दिया। संचालन जागृति ठक्कर ने किया। आभार प्रथम उपाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने माना।
दिव्यांग को ट्राईसिकल, दिव्यांग छात्रावास को दी वाशिंग मशीन –
आधिकारिक यात्रा के दौरान क्लब द्वारा जावरा के भारत कॉलोनी निवासी रुपसिंह राजपूत को पत्रकारों की उपस्थिति में अतिथियों के हाथों ट्राईसिकल प्रदान की। जिले के एकमात्र दिव्यांग छात्रावास पिपलौदा में दिव्यांग बच्चों के लिए स्व. अमरलाल-अनिता रावल की स्मृति में पूत्र राकेश रावल परिवार द्वारा वाशिंग मशीन एवं समाजसेवी अनिल धारीवाल, पंकज कांठेड़, कमल राठौड़, सलमा डेवीड़, पुष्पा गुप्ता, चंचल गादिया के सहयोग से छात्रावास में प्रवेशित 45 दिव्यांगों के लिए 45 चादर अतिथिों के हाथों छात्रावास अधीक्षक बालाराम बोस को प्रदान की। मंदिरों से निकलने वाली पूजन सामग्री के लिए पीपलेश्वर महादेव मंदिर, श्री सांवरिया सेठ मंदिर, अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर तथा भूमिश्वर महादेव मंदिर पर डस्ट बीन प्रदान की।
आजीविका के लिए महिला को सिलाई मशीन व वस्त्र भेंट –
सभा के दौरान महिला स्वावलंबन के तहत आजीविका चलाने के लिए निर्धन महिला अन्नपूर्णा को पुखराज देवी अजीतकुमार जैन के सहयोग से सिलाई मशीन भेंट की, वहीं चार्टर अध्यक्ष पुष्पा वरुण के सोजन्य से निर्धन बालिकाओं को वस्त्र, शांतीवन चौपाटी और नुतन स्कूल को एक एक छत का पंखा भेंट किया। वृद्धजनों को कंबल अतिथियों के हाथों भेंट किए गए। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन कविता कुंवर द्वारा स्वास्थ की समृति के तहत ग्लूकोस की बोतल अस्पताल को भेंट की गई साथ ही परिपत्र का भी विमोचन अतिथियों के हाथों करवाया।
कलमकारों के साथ पूर्वाध्यक्षों और मेधावी छात्राओं ने पाया सम्मान –
प्रेसिडेंट की आधिकारिक यात्रा के दौरान नगर वरिष्ठ पत्रकारों को शाल श्रीफल, मोतियों की माला एवं स्मृति चिन्ह समाजसेवी सिकंदरसिंह सिसौदिया के सोजन्य से भेंट कर समाजसेवी डॉ हमीरसिंह राठौर, डॉ आरएन मंडवारियां और अतिथियों के हाथों पत्रकार सम्मान किया गया। वहीं क्लब की चार्टर अध्यक्ष पुष्पा वरुण तथा निवृतमान अध्यक्ष रजनी अरोड़ा को शाल श्रीफल, माला व स्मृति चिन्ह प्रदान कर पूर्वाध्यक्ष सम्मान किया गया। जिले में प्रथम राजनंदनी सरार्फ एवं नगर में प्रथम दिप्ती वागरेचा को स्व. शन्नालाल ठक्कर की स्मृति में पूत्र हेमंत कुमार साहिल कुमार ठक्कर परिवार द्वारा शिक्षा सम्मान से मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट में क्लब का प्रतिनिधित्व करने वाली डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पुष्पा गुप्ता, मोनिका सोलंकी, कविता चौहान का सम्मान किया गया। वरिष्ठ सदस्य एवं क्लब की आधार स्तंभ कामिनी राठौर, सुशीला मंडवारियां, चंचल गादिया, दिपीका सोनी को भी शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
क्लब में जोड़े नए सदस्य, गेम्स व प्रतियोगिताएं हुई –
आधिकारिक यात्रा के दौरान सदस्यता वृद्धि के तहत तीन नए सदस्य वंदना जैन, अर्पिता रावल, प्रीया सिसौदया व दीपिका डोडिया को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ममता छाजेड़ ने शपथ दिलाकर सम्मानीत कर क्लब में जोड़ा। सेवा गतिविधियों के साथ आधुनिकता को छोड़कर भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए राजस्थानी थीम पर आयोजित हुई आधिकारिक यात्रा में वेल ड्रेस काम्पीटिशन, मानसून व हरियाली पर स्लोगन प्रतियोगिता, पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं 10 लक्की ड्रा भी अतिथियों खोले गए। सभी विजेताओं को अतिथियों के हाथों क्लब पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

