जावरा। सीबीएसई बोर्ड द्वारा सोमवार को घोषित किए गए कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परिणाम में सेंट पीटर्स सिनीयर सेकेण्डरी स्कूल का परीणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 10 वीं के परिणाम में नगर की दंत चिकित्सक अंतिमा जैन के पुत्र तथा सेंट पीटर स्कूल के छात्र अरमान जैन ने 96.8 प्रतिशत के साथ नगर में टॉप करते हुए पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया हैं। अरमान की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन के साथ परिवार और ईस्ट मित्रो ने हर्ष व्यक्त किया हैं।
विद्यालय के फादर जार्ज ने बताया कि कक्षा 10 वीं में अरमान के साथ ही प्रिंस चुण्डावत ने 96.2 प्रतिशत, अनुष्का राजपूत ने 94.8 प्रतिशत, ईशा शर्मा ने 91.8 प्रतिशत, जय राठौर ने 91.6 प्रतिशत, चार्वी राज ने 89.2 प्रतिशत, मोहम्मद अक्दास ने 88.8 प्रतिशत, मितांक्षी खराडी ने 88.6 प्रतिशत, अंतरिक्षा जाजोदिया ने 88.4 प्रतिशत, सृष्टी चुंडावत ने 87.8 प्रतिशत, तनिष्क अरोड़ ने 87.8 प्रतिशत, महवीश अली ने 87.6 प्रतिशत, कनिष्का मीणा ने 87.4 प्रतिशत तथा पूर्वेश ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया हैं।
12 वीं का परिणाम भी रहा श्रेष्ठ –
सीबीएसई की कक्षा 12 का परिणाम भी श्रेष्ठ रहा हैं। फादर ने बताया कि कक्षा बारहवी के विज्ञान संकाय में कनिष्का राजपूत ने 85 प्रतिशत, मोहम्मद अर्हम खान ने 84.4 प्रतिशत, प्रतिभा जैन ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में वर्शिया अंसारी ने 90.20 प्रतिशत अंक, दर्शन टुकडिय़ा ने 89.80 प्रतिशत, लिशा पांचाल ने 89.80 प्रतिशत तथा अंशिका सारड़ा ने 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

