जावरा l उन्नति प्रदान करने वाली शिक्षा के लिए उत्तम स्वास्थ्य की अत्यधिक आवश्यकता रहती है और इसे प्राप्त करने के लिए किसी खेल से जुड़ाव आवश्यक होता है। यदि उसी खेल में हम अपना शत प्रतिशत दे तो खेल में भी उच्च सफलता प्राप्त हो सकती है। विगत दिनों जावरा में संभाग स्तरीय हैंड बॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमे सेंट पॉल्स कान्वेंट स्कूल के मोहित मौर्य और दीपांशु यादव ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किये गए।
दोनों विद्यार्थी राज्य स्तरीय हैंड बॉल प्रतियोगिता के लिए विद्यालय का प्रतिनिधित्व शिवपुरी में करेंगें। संस्था प्राचार्य देवेंद्र मूणत और मैनेजर भाविक मूणत ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।