जावरा l सही मार्गदर्शन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। बीते दिनों सी.बी.एस.ई. के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिसमे स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कक्षा 10 का परिणाम 99.9 प्रतिशत रहा। कक्षा 10 में भूमि पाटीदार 95%, नंदिनी दरवानी 94%,माहिरा हुसैन 93%, रिदम भारतीय 92%, जोएबा हुसैन 92%, हिमांशी शर्मा 90%, अवनी शर्मा 89%, पलक चौहान 89%, दीपू केवट 88%, फरहान बेग 86%, निखिल सिंह 85%, नंदिनी ओझा 85%, वंश मेहता 85%, सादिया फातेमा 82%, अमित रायकवार 82%, देव कुशवाह 82%, साक्षी भल्लावी 81%, प्रणय पुरोहित 80%, इशिका अजमेरा 79%, अली असगर 78%, हसन अली 78%, तन्मय आर्य 78%, अभिनव सिंह 77%, सुहानी शाह 77%, दिया अगर 77%, गौतम गोयल 76%, श्रेयांश सुराना 76%, रिद्धि ठाकुर 75%, यशस्वी सोनी 75% अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गोरांवित किया।
वहीं कक्षा 12 विज्ञान संकाय में दिव्यांशु दरंगा 83%, अनुज चोरसिया 80%, आयुष राज 78%, साक्षी 78%, हर्षल 77%, निशा 76%, रुचि 74%, अनुराधा 73%, युवराज सिंह 73%, नंदिनी 72%, नंदिनी पाटीदार 72%, सलोनी 72%, प्रिंसी 72%,प्रियांशु 70% और अर्जन ने 70% अंक तथा वाणिज्य संकाय में अंश सोडानी 88%, अभिषेक काला 83%, दिशा 81%, आगम 80%, अमतुल्लाह 77%, सरवर 73%, ऐश्वर्य 71% और सावी दुग्गड़ ने 71% अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। संस्था के प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में ही स्वर्ण की परीक्षा होती है और वह कुंदन बन कर निखरता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था के मैनेजर भाविक मूणत ने बताया कि विद्यार्थियों के द्वारा वर्ष भर में की गई मेहनत का परिणाम अब उनके समक्ष है। उसे आधार बना कर अपने भविष्य को और सुदृढ़ करने का प्रयास उन्हे करना चाहिए। उन्होंने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

