– दवाई की एक्सपाईरी जांचने के दिए निर्देश, डायलेसिस सेंटर, लेब, एक्स रे के साथ देखी अन्य व्यवस्था
जावरा। शहर के सिविल हास्पीटल की नब्ज टटोलने बुधवार को अनुभाग के नवागत एसडीएम त्रिलोचन गौड़ अपने पहले दौरे पर पहुंचे। एसडीएम के आने की पूर्व सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने अपनी व्यवस्थाओं को चाक चोबंध करने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल परिसर के बाहर की अव्यवस्थित पार्किंग को नहीं सुधार सके, जिस पर सबसे पहले एसडीएम ने पार्किंग को लेकर ही नाराजगी जाहिर की और उसे दुरुस्त करने के लिए कहा। वहीं बाहय ओपीडी पहुंचे और वहां दवाई का स्टॉक देखा और दवाओं की एक्साईरी चेक करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर के साथ अंदर की साफ सफाई व्यवस्था पर भी एसडीएम नाखुश दिखाई दिए और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ दीपक पालडिय़ा और सीबीएमओ डॉ एसएल खराड़ी ने तहसीलदार संदीप इवने के साथ एसडीएम को पुरे अस्पताल का निरीक्षण करवाया। निरीक्षण के दौरान ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते डायलेसीस और एक्स रे जैसे महत्वपूर्ण मशीने नहीं चलने की बात कहीं, जिस पर एसडीएम तत्काल बिजली कंपनी अधिकारियों को फोन लगाया और तत्काल फाल्ट सुधारने के लिए कहा। प्रभारी ने एसडीएम को ओपीडी से लेकर नवीन महिला एवं बाल चिकित्सालय के साथ लेबोरेटरी, एक्स रे, डायलेसीस आदि का निरीक्षण करवाकर जानकारी प्रदान की।
मातृशिशु वार्ड को जल्द चालु करने दिए निर्देश –
निरीक्षण के दौरान नवीन महिला एवं बाल चिकित्सालय की पहली मंजील पर खाली पडे भवन में मातृ शिशु इकाई को शिफ्ट करने में आ रही परेशानी का कारणा जाना तो प्रभारी डॉ पालडिय़ा ने बताया कि आक्सीजन की लाईन डलना शेष हैं, लाईन लडने के बाद तत्काल शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहीं ज्वाईनिंग के बाद पहला निरीक्षण करने के बाद एसडीएम ने कहा कि पहला निरीक्षण किया हैं, मिलकर सुधार करेंगे जो भी कमियां हैं उन्है दूर करने का प्रयास करेंगे। 


