– सरस्वती शिशु मंदिर पर पहाडिय़ा रोड़ स्थित स्कूल पर किया भगवा ध्वज पूजन
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर ने नव वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर प्रात: काल पहाडिय़ा रोड़ स्थित सरस्वती पुरम विद्यालय पर सूर्य को अध्र्य देकर नववर्ष का शुभारंभ किया। नवीन भगवा ध्वज की पूजा करके उसे लगाया गया। ध्वज की पूजा समिति व्यवस्थापक तन्मय सोनी ने की, इसके पश्चात शहर के हृदय स्थल घंटाघर चौराहे पर हिंदू नववर्ष गुड़ी पाडवा के तहत चौराहे पर गुड़ी बनाकर उसकी पूजन कर चौराहे से गुजरने वाले राहगीरों को कुमकुम तिलक लगाकर नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर सचिव तन्मय सोनी, सहसचिव लोकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, कोषाध्यक्ष शीतल चोरडिय़ा, अनिल पावेचा, प्राचार्य रेनू बाला शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण व समिति सदस्य मौजूद रहे।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

