– सरस्वती शिशु मंदिर जावरा में कक्षा 12वीं का दीक्षांत समारोह संपन्न
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वतीपुरम पहाडय़िा रोड जावरा में आज कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभव साझा किए और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट पार्थ शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों के लिए विविध खेल एवं मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का माहौल उल्लास, स्मृतियों और भविष्य की शुभकामनाओं से भरा रहा। इस अवसर पर विवेक भारती शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत चतर, उपाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, सचिव तन्मय सोनी, सह सचिव लोकेश शर्मा, प्राचार्य रेनू बाला शर्मा सहित आचार्य परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

