जावरा। विवेक भारती शिक्षण समिति के तहत संचालित सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड़ को सांसद सुधीर गुप्ता ने अपनी सांसद निधि से 11 कम्प्यूटर मय फर्नीचर के प्रदान किए। जिनका लोकापर्ण गुरुवार को सांसद सुधीर गुप्ता तथा विद्या भारतीय मालवा प्रांत संगठन मंत्री अखिलेश मिश्र ने वर्चुअली जुड़कर किया। वर्चुअली लोकापर्ण में उज्जैन विभाग समन्यक महेन्द्र भगत ने भी जुड़कर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय की कम्प्यूटर लेब में आयोजित लोकापर्ण समारोह में समिति अध्यक्ष अजीत चत्तर, सचिव तन्मय सोनी, उपाध्यक्ष अनिल पावेचा के साथ प्राचार्य रेणुबाला शर्मा, प्रधानाचार्य वत्सला रुनवाल ने फीता काटकर लोकापर्ण किया।
तकनिकी शिक्षा का ज्ञान होना आवश्यक –
विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख हेमंत जोशी ने बताया कि वर्चुअली जुडे सांसद गुप्ता ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ तकनिकी शिक्षा का ज्ञान होना भी आवश्यक है, विद्या भारती के बच्चों को तकनिकी ज्ञान मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंंगे इसी कड़ी में कम्प्यूटर प्रदान किए है। भविष्य में नई शिक्षा निती को लेकर कम्प्यूटर शिक्षा विद्यार्थियों के लिए उपयोग सिद्ध होगी। सरस्वती शिशु मंदिर के विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी। संगठन मंत्री मिश्र ने कहा कि कम्प्यूटर शिक्षा आज की महती आवश्यकता है, आज हर काम कम्प्यूटर के बीना संभव नहीं है ऐसे में कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त कर विद्या भारती के बच्चे स्वयं के आधुनिक शिक्षा से जोड़कर अपने भविष्य का निर्माण कर सकेंगे साथ ही उनके ज्ञान में वृद्धि होगी। लोकापर्ण समारोह में विद्यालय की बीना मेहता, कृष्णा उपाध्याय, अभिराजसिंह, दीपक पोरवाल आदि सहित स्टॉफ व विद्यार्थी मौजुद रहे। संचालन विभाग समन्वयक मंदसौर विभाग कैलाश धनगर ने किया। आभार समिति सचिव तन्मय सोनी ने माना।





