– मातृ सम्मेलन और तारे जमीन पर आयोजन में उमड़े पालकगण
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर जावरा में मातृ सम्मेलन कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के करीब 200 विद्यार्थियों ने रंगारंग रंगमंचीय प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उज्जैन विभाग के विभाग समन्वयक महेंद्र भगत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. माला ठाकुर इंदौर उपस्थित रही। मंजूबाला धाकड़ अभिभावक प्रतिनिधि, जया प्रजापति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विवेक भारती शिक्षण समिति के समस्त सदस्य पदाधिकारी आचार्य परिवार भैया बहिन उपस्थित रहे। मातृ सम्मेलन में 1000 माताओं ने आगमन से कार्यक्रम के अंत तक आंनद लिया। अतिथि परिचय अजीत चतर ने दिया। स्वागत भाषण रेणुबाला शर्मा ने दिया। अतिथि स्वागत वत्सला रूनवाल, हरेन्द्र कुंवर चौहान ने किया। आभार विवेक भारती शिक्षण समिति के व्यवस्थापक तन्मय सोनी ने माना।



