जावरा। सरस्वती विद्या मंदिर, उ.मा.वि., सरस्वती पूरम, पहाडिय़ा रोड़, जावरा के छात्र-छात्राओं ने आज नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत गौशाला रोड़ स्थित हस्त शिल्पकला का कार्य करने वाले व्यवसाईयों के यहाँ जाकर मिट्टी के दीपक, गुल्लक, सुराही, कलश, मटका, आदि बनाने की कला को देखा और कुछ छात्रों ने बनाया भी, छात्र-छात्राओं को यह बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बनाने की भट्टी का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात इन्होंने अकेला हनुमान मंदिर पर दर्शन कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यार्थियों के साथ इस दोरान शिक्षिका बीना मेहता, हेमंत जोशी आदि मौजुद रहे।


