– स्वर्गीय महेंद्रसिंह कालूखेडा गौशाला तालीदाना में चल रही श्रीराम कथा की शुक्रवार को होगी पूर्णाहूति
– गौशाला सरंक्षक केकेसिंह कालूखेड़ा ने कथा प्रवक्ता को तलवार भेंट कर किया स्वागत
– देश भक्ति की थीम पर सजा पांडाल, देश भक्ति गीतों पर किया नृत्य
जावरा। भगवान राम कहते है कि इस भौतिक संसार मे मनुष्यों को सांसारिक माया जाल से दूर रहना चाहिए। मनुष्य जीवन मे अस्तित्व केवल शरीर का ही नही है। श्रीराम कथा समझाती हैं कि वास्तविक अस्तित्व केवल परमात्मा का है। इस संसार में व्यक्ति को सब कुछ याद है किन्तु वही याद नहीं है जिसके लिए मानव जीवन पाया। हर कोई छल कर सकता है, संसार मे केवल राम निश्छल हैं। राम तब भी जुडे रहते हैं जब हम खाली रहते हैं। हर हाल में राम हमारे साथ रहते हैं। व्यक्ति को जब सब कुछ बिछडता हुआ दिखे तब राम को निर्मल और निश्छल भाव से याद करना चाहिए।
उक्त विचार स्वर्गीय महेंद्रसिंह कालूखेडा गौशाला तालीदाना में चल रही श्रीराम कथा के छटे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता हेमलता शास्त्री ने व्यक्त किए। कथा प्रवक्ता ने कहा कि मानव के पास थोडे से पल है, उन्हे मोह को छोडकर सुमिरन कर जीवन को सफल बनाना चाहिए। दुनियादारी सदैव करनी चाहिए लेकिन ये सदैव के लिए नहीं है। व्यक्ति को संपूर्ण जीवनकाल में राम स्मरण करना चाहिए। कथा के छठे दिन भरत व माता कैकयी के राम वनवास के संवाद प्रसंग का सुंदर वर्णन कर श्रीराम कथा का रसपान कराया। दीदी हेमलता शास्त्री ने बताया कि माता कैकयी ने नि:स्वार्थ भाव से संसार के परमार्थ के लिए भगवान श्रीराम के लिए वनवास मांगा था। माता कैकयी ही श्रीराम के लिए वनवास का वर मांग सकती थी, उनके अलावा ओर कोई नहीं क्योंकि कैकयी सामान्य स्त्री नहीं होकर एक वीरांगना हैं।
देशभक्ति गीतों पर जमकर किया नृत्य-
कथा के साथ ही देशभक्ति गीतों पर श्रृद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। जिसे देख जमाना हो गया दंग, जिसे ओढ के नाचे बजरंग,,, मुझे चढ गया भगवा रंग आदि गीत पर श्रोतागण झूम उठे। इस दौरान कथा में भारत माता की झांकी भी निकाली गई। गौशाला सरंक्षक केकेसिंह कालूखेड़ा ने कथा प्रवक्ता को तलवार भेंट कर किया स्वागत l कथा में यजमान रघुवीरसिंह आंजना पंचेवा, भेरूलाल पाटीदार पंचेवा रहे। अतिथि पूर्व विधायक मंदसौर यशपालसिंह सिसौदिया, दलौदा मंडल अध्यक्ष विकास सुराणा, बंशीलाल गुर्जर मंदसोर, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, भारत विकास परिषद अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पप्पुसिंह राठौर, सचिव निलेश मेहता, रानु पंड्या, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, सत्यजीत राजावत, रविंद्र पाटीदार, वीरेंद्रसिंह चौहान, विनोद चौरसिया, हेमंत धनोतिया, मानसिंह सिसोदिया महिदपुर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिदपुर अध्यक्ष अंतरसिंह राजपूत रहे।