जावरा। राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना (मार्शल कौम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे, राष्ट्रीय मार्गदर्शक जयकुमार बिड़वान की सहमति से वाल्मीकि सेना संस्थापक सदस्य राजेश धोलपुरे की अनुशंसा से मध्य प्रदेश प्रभारी पद पर संदीप डुंलगज को मनोनित किया गया। उक्त मनोनयन पर ईष्टमित्रों व समाजजनों ने संदीप को बधाई देते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार माना।