– 23 नवंबर को आयोजित होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता, विद्यालय परिवार ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
जावरा। खेल प्रतिभाओं के क्षेत्र में जावरा की एक और होनहार छात्रा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सफलता हासिल की है। स्थानीय फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रूचिका खारोल का चयन आगामी 23 नवंबर को आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। रूचिका की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम –
रूचिका खारोल ने अपनी प्रतिभा, निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन होना उनके खेल जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
डायरेक्टर ने दी बधाई –
रूचिका के चयन पर विद्यालय के डायरेक्टर विनीत निधि बाफना एवं यतीन्द्र सकलेचा ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता रूचिका की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
प्राचार्य एवं शिक्षक परिवार ने बढ़ाया उत्साह –
विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमेंद्र प्रजापति एवं समस्त शिक्षक परिवार ने भी रूचिका खारोल को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि रूचिका राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल एवं जावरा नगर का नाम गौरवान्वित करेगी। फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने रूचिका को आगामी राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में जौहर दिखाएंगी फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल की जावरा की रूचिका खारोल
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

