– द ग्रैंड पदमा रिसोर्ट में आयोजित विवाह समारोह में वर-वधू को दिया आशीर्वाद, परिवारजनों के साथ किया सहभोज
जावरा। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शुक्रवार को जावरा प्रवास पर रहे। इस दौरान वे पिपलोद रोड स्थित द ग्रैंड पदमा रिसोर्ट में आयोजित विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पुत्र प्रांजल के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए।
नरेंद्र सिंह तोमर के समारोह स्थल पर पहुंचने पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं परिवारजनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। विवाह समारोह के दौरान तोमर ने परिवारजनों के साथ सामूहिक फोटो सेशन में भी सहभागिता की तथा उनके साथ सहभोज किया। इस अवसर पर विवाह समारोह में पारिवारिक आत्मीयता एवं उत्साह का माहौल रहा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जावरा पहुंचे, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

