– रतलाम में आयोजित रीजन कान्फ्रेंस जयघोष में मिला सम्मान
जावरा। लायंस इंटरनेशनल रीजन कॉन्फ्रेंस जय घोष का आगाज रतलाम में रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें लायंस क्लब जावरा एक्टिव के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को सेवा गतिविधियों में विशेष कीर्तिमान बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र को हर वर्ग के व्यक्ति को सेवा गतिविधियों से जोडऩे पर श्रेष्ठ अध्यक्ष अवार्ड से नवाजा गया।
उल्लेखनीय की सेवा गतिविधियों में लायंस क्लब जावरा एक्टिव में नए प्रयोग करते हुए हर वर्ग को सेवा गतिविधि से जोड़ा लायंस जावरा एक्टिव द्वारा व्याख्यान मालाओं का आयोजन, शिक्षक सम्मान, मानक गुणवत्ता कार्यक्रम के साथ अन्नदान महादान जैसे कार्यक्रम के साथ पौधारोपण किया गया। वहीं यातायात सुधार के परिपालन में लोगों को अधिक से अधिक कानून का पालन करते हुए सड़क सप्ताह भी मनाया गया। क्लब के अमित पाटीदार ने बताया कि क्लब की सेवा गतिविधियों के दम पर रीजन कान्फ्रेंस में मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर रमेश प्रजापति, वॉइस एरिया डायरेक्टर कुलभूषण मित्तल, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन यश शर्मा, वाइस चेयरमैन योगेंद्र रूनवाल, अनिल खंडेलवाल, राजेंद्र गर्ग, सौरभ भंडारी के हाथों क्लब अध्यक्ष त्रिवेदी को अवार्ड किया गया। इस दौरान क्लब के प्रथम उपाध्यक्ष डॉ आर. सी. गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ अशोक पाटीदार, सचिव डॉ श्याम पाटीदार, पूर्व अध्यक्ष डॉ महादेव पाटीदार के साथ क्लब के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया।



