• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

July 10, 2026

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, July 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»हुसैन टेकरी की मूक बधीर के साथ रेप करने वाले आरोपी ने कर ली आत्महत्या, एसपी ने किया खुलासा
जावरा

हुसैन टेकरी की मूक बधीर के साथ रेप करने वाले आरोपी ने कर ली आत्महत्या, एसपी ने किया खुलासा

EditorBy EditorNovember 14, 2024Updated:November 14, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। हुसैन टेकरी जावरा पर 10 साल की मूक बधिर बालिका एवं चार साल पहले मामू साहब की दरगाह पर नाबालिक बालिका से रेप के मामले में आरोपी को खोजने में औद्योगिक क्षैत्र जावरा को मिली।सफलता,लेकिन आरोपी ने खुद ही कर ली आत्म हत्या।

धाकड़ चौराहा हुसैन टेकरी जावरा पर झोपड़ी बनाकर रहने वाली सूचनाकर्ता महिला ने दिनांक 08.08.2024 को थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 07.08.2024-08.08.2024 की दरमियानी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी 10 साल की मूक बधिर बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति झोपड़ी में से उठा कर ले गया तथा उसके साथ बलात्कार की घटना कारित कर उसे झोपड़ी से कुछ दूरी पर घायल अवस्था में छोड़कर चला गया। सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 464/2024 धारा65(2),115(2)332(बी) बीएनएस तथा 5एम/6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

100 से अधिक कैमरे खंगले :

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत  पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जावरा  दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की पतारसी के लिए आसपास के सीसीटीव्ही चेक करने, संदेहियों से पुछताछ करने तथा घटना के समय घटनास्थल पर उपस्थित अन्य लोगो की जानकारी एकत्र करने हेतु कुल 03 टीमें गठित की गई। घटनास्थल के आसपास के करीबन 100 केमरो के फुटेज टीम द्वारा देखे गये। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच हेतु भेजे गये। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदेही व्यक्ति रात्री में टॉर्च जलाकर घटनास्थल तरफ आते हुए दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त संदेही व्यक्ति की पहचान फणजी पिता नाथु गणावा निवासी अमरपुरा थाना सरवन जिला रतलाम के रुप में की गई। संदेही फणजी की तलाश हेतु टीम द्वारा उसके घर तथा संभावित स्थानो पर कई बार पुलिस द्वारा दबिश दी गई, परन्तु संदेही फणजी फरार हो गया। मुख्य संदेही फणजी की लगातार तलाश पर भी संदेही के नही मिलने तथा फरार होने से अपराध की गंभीरता को देखते हुए मुख्य संदेही फणजी के परिजनो की डीएनए जांच कराई गई।

आरोपी फणजी गणावा द्वारा की गई आत्महत्या-
दिनांक 24.08.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी फणजी द्वारा ग्राम गायरीपाड़ा बुधन नदी के पास थाना सरवन क्षैत्र में जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली है। आरोपी फणजी के शव के पीएम के दौरान आरोपी का रक्त नमूना जप्त कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।

आरोपी के रक्त नमूने का घटनास्थल से जप्त आर्टिकल से हुआ मिलान-
घटनास्थल से प्राप्त सबूत का डीएनए आरोपी फणजी के रक्त नमूने के डीएनए से मिलान होना एफएसएल की जांच रिपोर्ट में प्राप्त हुआ। अतः घटना आरोपी फणजी पिता नाथु गणावा निवासी ग्राम अमरपुरा थाना सरवन द्वारा ही कारित करना पाया गया है। आरोपी द्वारा दिनांक 24.08.2024 को आत्महत्या कर ली गई थी।

चार वर्ष पूर्व थाना जावरा शहर अंतर्गत मामू साहब की दरगाह पर हुई घटना का भी हुआ खुलासा-
वर्ष 2020 में थाना जावरा शहर अंतर्गत मामू साहब की दरगाह पर भी अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका के साथ रेप की घटना कारित की गई थी। जो थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 41/2024 धारा 363,376 ए,बी एवं 5एल/6 पंजीबध्द किया गया था। डीएनए मिलान जांच के दौरान उक्त घटना भी आरोपी फणजी द्वारा की एफएसएल जांच रिपोर्ट में पाया गया है।

इन्होंने किया सराहनीय कार्य – 
संपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय जावरा श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में निम्न टीमों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। टीम 01- उनि लक्ष्मीनारायण गिरी, आर कमलेश, आर शक्तिपाल, आर घनश्याम थाना रिंगनोद ( विवेचना, संदिग्धों से पुछताछ एवं घटना स्थल से साक्ष्य संकलन), टीम 02- उनि विजय बामनिया, आर मनीष पाटीदार, आर दीपराज, आर रविंद्र चौहान, आर गोविंद, अभय थाना जावरा शहर( आसपास के केमेरे देखकर संदिग्धो की पहचान कर चिन्हित करना) टीम 03- उनि राकेश मेहरा, प्रआर हर्षवर्धन, प्रआर योगेश सैनी, प्रआर संजय आंजना, आर मनोहर गायरी,आर मनोज डाबी ( चिन्हित संदिग्धो की तलाशी व उनसे पुछताछ), टीम 04- सायवर सेल रतलाम से प्रआर मनमोहन ,आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास

Post Views: 386
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

July 10, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

By EditorJuly 10, 2026

– प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गुड्डू पहलवान, पत्नी और बेटी पर दर्ज किया प्रकरण…

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

July 10, 2026

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.