जावरा। जिला बास्केट बॉल संघ जावरा के कोच रविन्द्रसिंह सिसौदिया को मध्यप्रदेश दल के प्रशिक्षण पद पर नियुक्त किया गया हैं। संघ सचिव विजय पामेचा ने बताया कि 17 दिसंबर 24 से 22 दिसंबर 24 तक हैदराबाद में आयोजित 49 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रविंद्रसिंह मध्य प्रदेश बालक दल के प्रशिक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।
उल्लेखनीय है कि रविंद्र सिंह सिसोदिया महावीर जैन स्कूल में खेल प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं एवं जिला बास्केटबॉल संघ के खेल मैदान पर अपनी सेवाएं नियमित रूप से देते हैं। रविंद्र की इस उपलब्धि पर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं नगर विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय, व्ही.पी रिछारिया, प्रकाश मेहरा, डॉ सुरेश मेहता, अशोक सेठिया, महेंद्र गंगवाल, सुशील कोच्चटा, अरुण संघवी, विकास जायसवाल, प्रशिक्षक अपार सिंह गंभीर, मनुदेव सिंह चंद्रावत, मुकेश केथवास एवं जिला बास्केटबॉल संघ के सदस्यों एवं खिलाडिय़ों ने हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

