जावरा। सकल पंच राठौर समाज महिला मंडल द्वारा श्री सत्यनारायण मंदिर लाला गली पर फाग उत्सव मनाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष रीना-नंदकिशोर राठौर ने बताया की प्रतिवर्ष फाल्गुन महीने में फाग उत्सव मनाया जाता है। जिसमें समाज के पुरुष-महिला सहित बच्चे सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लेते है। फाग महोत्सव में छोटे बच्चे राधा-कष्ण बन कर आए और ढोल की थाप पर रंग-गुलाल के साथ फुलों से होली खेली गई। इस दौरान नवीन अध्यक्ष जगदीश सोलंकी एवं वर्तमान अध्यक्ष मांगीलाल, श्याम का स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष रीना राठौर के साथ मंजू सिंघल, प्रीति भाटी एवं पूरी कार्यकारिणी द्वारा सभी समाजनों का सफल आयोजन के लिए आभार माना। संचालन पवन परमार ने किया।