– 10 कर्मचारियों को अग्नि शमन यंत्र चलाने की ट्रेनिंग आई काम, जिसके चलते नहीं हुआ ज्यादा नुकसान
जावरा। शहर के सिविल हास्पीटल जावरा स्थित ब्लक स्टोरेज सेंटर में बीती रात करीब 3 बजे शार्ट सर्किंट की वजह से सेंटर में लगे एसी में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। जिससे ब्लड स्टोरेज में रखा करीब 24 युनिट रक्त तापमान अधिक होने के चलते उपयोग करने लायक नहीं रहा। ब्लास्ट के बाद जैसे ही अंदर से धुंआ निकलना शुरु हुआ तो अस्पताल के जिन कर्मचारियों को अग्नि शमन यंत्र चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी वह काम आई और तत्काल ही आग पर काबू पा लिया गया। जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
सिविल हास्पीटल प्रभारी डॉ दीपक पालडिय़ा ने बताया कि बीती रात करीब 3 बजे लेबोरेटरी के पास बने ब्लड स्टोरेज सेंटर में लगे एसी में अचानक से शार्ट सर्किंट के चलते ब्लास्ट हो गया। जिससे आग लग गई, सेंटर के अदर से जैसे ही धुएं निकलने लगा तो ताला खोलकर अंदर देखा तो पूरे कमरे में धुंआ ही धुआ भरा हुआ था। चिकित्सालय के टे्रण्ड कर्मचारियों ने अग्नि शमक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया। आगजनी की सूचना नपा इंजिनियर शुभम सोनी को देकर फायर ब्रिगेड बुलाई गई और काबू पाया गया।
तापमान अधिक होने से उपयोग हेतु नहीं बचा रक्त –
डॉ पालडिय़ा ने बताया कि आगजनी की इस घटना में एसी जल गया और फ्रिज भी जल गया हैं। तापमान अधिक होने के चलते ब्लड स्टोरेज सेंटर में रखा करीब 24 युनिट रक्त उपयोग लायक नहीं बचा। सुरक्षा की दृष्टि से यह ब्लड किसी को चढ़ाया नहीं जा सकता हैं। जिसके चलते इसे खराब माना हैं। आगजनी से हुए नुकसान की सूचना वरिष्ठ कार्यालय के साथ ही अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस को दे दी हैं साथ ही बिजली कंपनी को भी सूचना देकर जांच के लिए कहा हैं। वरिष्ठ कार्यालय को सूचना के बाद सेंटर को बंद कर दिया हैं, जंच दल गठित होने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

