जावरा। 67 वीं स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की और से आयोजित राष्ट्रीय हैंडबॉल अंडर 19 वर्ग समहू मे जावरा हैंडबॉल क्लब के मोहित मौर्य का चयन हुआ है। जावरा हैंडबॉल के सचिव एवं खेल युवा कल्याण विभाग के शाहिद हुसैन ने देते हुए बताया की अक्टूबर मे आयोजित 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता शिवपुरी मे उत्कृष्ट खेल के आधार पर मोहित का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उक्त प्रतियोगिता दिनांक 3 जनवरी से 9 जनवरी 2024 तक हिसार हरियाणा मे आयोजित होगी। प्रतियोगिता से पहले मोहित दिनांक 29 दिसम्बर से 1 जनवरी 2024 तक शिवपुरी मे आयोजित प्री-नेशनल कैंप मे सहभागिता करने हेतु जावरा से रवना हुआ। मोहित के राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे चयनित होने पर विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय , क्लब के संरक्षक डॉ.एच.एस.राठौड़, डॉ.ए.जी.पठान, जिला हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव विजय रावल, सह सचिव अंसार हुसैन, जावरा क्लब के प्रवीण सिंह सिसोदिया, वरुण नरसिघानी, अक्षत जैन, अक्षय बैरागी, जयेश माली, संजय कुशवाह, विजय बैरागी, अजय बैरागी, अजय रावल, जितेंद्र जयंत आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।


