– निशा ताई के बौद्धिक के बाद गीता भवन से शुरु हुआ संचलन
जावरा। समाज में सज्जन शक्तियों का मनोबल बढ़ाने दुर्जन शक्तियों का मान मर्दन करने के संदेश को लेकर राष्ट्र सेविका सामिति जावरा नगर द्वारा मंगलवार को शहर में प्रभावी पथ संचलन निकाला गया। गीता भवन पर बौद्धिक के बाद घोष की धुन पर स्वयंसेविकाओं ने कदम ताल मिलाई। हाथों में दण्ड लेकर कदमताल मिलाते हुए पुरे शहर का भ्रमण कर नारी शक्ति का परिचय दिया।
इन मार्गो से निकला संचलन –
मंगलवार की शाम को गीता भवन से डॉ शशि मेहता निवृतमान प्राध्यापिका भगतसिंह महाविद्यालय जावरा के आतिथ्य एवं राष्ट्र सेविका समिति की विभाग सम्पर्क प्रमुख निशा ताई महाराणा के बौद्धिक के स्वयं सेविकाओं का पथ संचलन प्रारंभ हुआ। जो गीता भवन से सोमवारियां, आजाद चोक, पिंजारवाड़ी, लक्ष्मीबाई रोड़, कोर्ट परिसर, सब्जी मंडी, कमानी गेट, कोठी बाजार, बजाजखाना, चुडी बाजार, जवाहर पथ, तंबाकु बाजार, घंटाघर चौराहा, खारीवाल मोहल्ला, सुतारीपुरा, ठंडी सड़क संजय काम्पलेक्स, खाचरौद नाका होकर पुन: गीता भवन पहुंचकर समाप्त हुआ। पथ संचलन में बड़ी संख्या में राष्ट्र सेविका समिति की स्वयं सेविकाएं शामिल हुई।



