– महाकाल बस्ती, मल्लिकार्जून बस्ती और सोमनाथ बस्ती के स्वयं सेवक कोहरे के बीच भी निकाल रहे
जावरा। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षैत्र में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आरएसएस की बस्तियों द्वारा राम नाम की धुन के साथ सुबह प्रभात फैरी निकाली जा रही है तो शाम को घर घर पहुंचकर अक्षत के साथ भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण घर घर पहुंचकर दिया जा रहा है।
महाकाल बस्ती प्रमुख वैभव रांका ने बताया कि श्रीराम जन्म भूमि पर आागामी 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण प्रतिदिन शाम को बस्ती के घर घर पर पहुंचकर अक्षत के साथ दिए जा रहे है, वहीं सुबह करीब 5 बजे महाकाल बस्ती और मल्लिकार्जून बस्ती के स्वयं सेवकों द्वारा प्रभात फैरी निकाली जा रही है। रामधुन के साथ छांछ मंजीरे बजाते हुए स्वयं सेवकों द्वारा प्रभात फैरी निकाली जा रही है। जिसमें दोनो बस्तियों के स्वयं सेवक कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच भी प्रतिदिन प्रभात फैरी में शामिल होकर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को दर्शा रहे है।
सोमनाथ बस्ती ने भी निकाली प्रभात फैरी –
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में पिपलोदा रोड क्षेत्र में भी सोमनाथ बस्ती के स्वयं सेवकों ने प्रात: काल रामधुन के साथ प्रभात फेरी निकाली जा रही है इसमें क्षेत्र के नागरिक भाग ले रहे हैं। जो अंबिका सिटी होम सहित पिपलोदा रोड की विभिन्न कॉलोनी में भ्रमण कर रही है। प्रभात फैरी में रमेश राठौर, जयप्रकाश श्रीवास्तव, पुष्कर पटेल, रितेश भट्ट, घनश्याम शर्मा, दिलीप पाण्डेय, जगदीश आंजना, माधव शर्मा, अमन मालवीय, हर्षित पांचाल आदि ने मधुर धुन के साथ राम धुन गा रहे हैं कड़के की ठंड में भी उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई ।