जावरा। 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल मिनी बालक एवं बालिका की प्रतियोगिता आज से 9 नवंबर तक होशंगाबाद (नर्मदापुरम) मेेंं आयोजित होगी। उक्त प्रतियोगिता के लिए जावरा हैंडबॉल क्लब के 14 वर्ष से कम आयु समुह में 6 खिलाडिय़ों को चयनित किया गया। जावरा हैंडबॉल क्लब के वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक विजय रावल ने बताया कि बालिका वर्ग में प्रियांशी राठौर, प्रियांशी गोयल तथा बालक वर्ग में जपमितसिंह सलूजा, अनीस खान, अजय राठौड एवं हेमंत राठौड का चयन विगत दिनों शुजालपुर में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। सभी चयनित त खाडी हैंडबॉल क्लब खेल प्रशिक्षक अक्षत जैन के साथ रविवार को उज्जैन संभागीय दल के साथ प्रतियोगिता हेतु रवाना हुए। इधर चयनित खिलाडिय़ों को खेल युवा कल्याण विभाग के शाहिद हुसैन, हैंडबॉल क्लब खेल प्रशिक्षक प्रवीणसिंह सिसोदिया, वरुण नरसिघानी, अक्षय बैरागी, जयेश माली, संजय कुशवाहा, विजय बैरागी, अजय बैरागी, अजय रावल, जितेंद्र जयंत आदि ने बधाई देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने की कामना की।


