– कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह और निर्दलीय जीवनसिंह के वोट बैंक में सेंध लगाने भाजपा ने लगाया मास्टर स्ट्रोक
जावरा। (शैलेन्द्र सिंह चौहान) रतलाम जिले की सबसे चर्चित जावरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह और करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवनसिंह के चुनावी रण में उतरने से राजपुत समाज के बड़े वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए भाजपा ने अपना मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए जावरा पहुंचे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तौमर से क्षैत्र के राजपुत समाज के प्रमुख लोगों की बैठक करवाई। जहां समाजजनों ने केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर स्वागत भी किया।
राजपुत सरदारों से चर्चा करते हुए केन्द्रीय मंत्री तौमर ने कहा कि राजपूत समाज सदैव ही देश की रक्षा मे अग्रणी रहा है, महाराणा प्रताप का राष्ट्रप्रेम सदैव अमर रहेगा। आज हमे आवश्यकता है कि राष्ट्र के साथ खड़ा रहकर राष्ट्र के निर्माण में सहयोग कर रही भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने की, क्योंकि जिस प्रकार देश का सम्मान विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बड़ा है। उससे देश विरोधी ताकते परेशान है ओर इसी कारण आज देश को जाती समाज की बाते कर राष्ट्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मुझे विश्वास है की राजपूत समाज सदेव भारतमाता के गौरव सम्मान को मजबूत करने लिए भाजपा के साथ खड़ा रहा है और इस बार भी जावरा विधानसभा के साथ रतलाम जिले की प्रत्येक विधानसभा से राजपूत समाज भाजपा को विजयी बना कर क्षेत्र और देश को मजबूती प्रदान करेगा।
हेलीपेड पर की अगवानी –
जावरा पहुंचने पर हेलीपेड पर केन्द्रीय मंत्री तोमर की अगवानी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, जावरा विधानसभा प्रभारी महेश सोनी, आलोट विधानसभा प्रभारी नंदनराज जैन ने की। बैठक में बालू सिंह राठौड़, महिपाल सिंह डोडिया, अर्जुन सिंह राठौड़, हनुमन्त सिंह चंद्रावत, गट्टू सिंह चंद्रावत, बलवंत सिंह देवड़ा, नारायण सिंह चंद्रावत, दशरथ सिंह भाटी, राजेंद्र सिंह देवड़ा, सामन्त सिंह भाटी, भारतसिंह पवार, लालसिंह डोडिया, जालमसिंह डोडिया, विश्वनाथसिंह पवार, कीर्तिराज सिंह सोलंकी, शिवराजसिंह डोडिया, हनुमान सिंह डोडिया, महेंद्र सिंह सोलंकी, तेजपाल सिंह शेखावत, यशवर्धन सिंह, माखन सिंह आदि उपस्थित रहे।