जावरा : भारतीय जनता पार्टी का चुनावी कार्यालय का आज प्रात: 9.30 बजे सोमवारिया में शुभारंभ होगा। विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने बताया कि कार्यालय शुभारंभ के साथ ही नामांकन रैली भी निकाली जाएगी। डॉ. राजेंद्र पांडेय भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री विरेन्द्र खटीक, सांसद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओ को प्राप्त होगा।
विधानसभा सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड, पिपलौदा मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह गुडरखेड़ा, सुखेडा मंडल अध्यक्ष अमित पाठक, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के साथ विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल्ल जैन ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सं या में नामांकन रैली में पहुँचने की अपील की है।


