– सुबह से लेकर देर शाम तक चलती रही कार्रवाई, स्नेह कम्प्यूटर्स बाहर सीटी पुलिस का पहरा
जावरा। शहर में स्नेह कम्प्यूटर्स और स्नेह टूर्स एण्ड ट्रेवल्स के नाम से जावरा में बड़े स्तर पर रेलवे टिकटों की काला बाजारी करने की शिकायत पर मंगलवार को सुबह सुबह शहर के सोमवारिया स्थित सेंटर पर रेलवे के मुंबई स्थित हेडक्वाटर्स की विजिलेंस टीम और रेलवे क्राईम ब्रांंच की करीब 4 टीमों ने एक साथ छापा मारा। कार्रवाई करने अचानक पहुंची विजिलेंस टीम को देखकर संचालक विपीन जैन (चंडालिया)मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। लेकिन टीम की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
रेलवे क्राईम ब्रांच के हरेन्द्र चाहर ने बताया कि रेलवे के टिकटों की बड़े स्तर पर कालाबाजारी करने की लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी। संचालन विपीन द्वारा रेलवे के कई टिकटों में हेरफेर की हैं, उक्त शिकायतों पर मंगलवार को मुंबई, गुजरात के साथ मंदसौर और रतलाम की चार अलग अलग टीमों ने एक साथ विपीन के आफीस पर छापा डाला, इस दौरान शहर पुलिस की मदद भी ली गई हैं। फिलहाल में मामले में विपीन ने जितने भी टिकट बनाए हैं, उन सभी टिकटों की पीएनआर के अनुसार जंाच की जा रही हैं, चूंकि टिकट काफी अधिक संख्या में हैं, इसलिए जांच लगातार जारी हैं, देर रात तक या बुधवार की सुबह तक ही मामले में कुछ कहा जा सकता हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी हैं, आरोपी फरार हैं। 




