जावरा। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आलोट के नवनिर्वाचित विधायक चिंतामणि मालवीय शनिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य कानसिंह चौहान के निवास पर पहुंंचे। जावरा प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं पूर्व जिलाध्यक्ष चौहान के निवास पर विधायक मालवीय का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य चौहान ने विधायक मालवीय को शाल श्रीफल एवं कुमकुम का तिलक लगाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मालवीय ने कहां की आलोट की ऐतिहासिक विजय आलोट विधानसभा प्रभारी के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष कान सिंह चौहान साहब के कुशल प्रबंधन एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से विजय हुई है मैं सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख का साथी रहूंगा। किसी भी कार्यकर्ताओं को कोई समस्या हो हमेशा तत्पर रहूंगा। सभी कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से लग जाए हमें भारत के विकास के लिए पुन: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाना है।
इन्होने किया स्वागत –
इस अवसर पर विधायक मालवीय का स्वागत भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार, जिला कार्यकारिणी सदस्य नरदेव शर्मा, पूर्व पार्षद प्रदीप शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री लोकेश शर्मा, बडावदा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप राठौड़, भाजपा जिला किसान मोर्चा तेजसिंह पंवार, अक्षय मालवीय, राजाराम जाट ने किया। विधायक मालवीय के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल, बड़ावदा मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह (दादू बना), जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमराज हाडा, पूर्व सरपंच खोखरा जितेंद्र सिंह, ईश्वरलाल सेन, कालूलाल चौधरी, भूतेड़ा सरपंच प्रतिनिधि दिलीप आदि सहित कार्यकर्ता मौजुद रहे।


