• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

चेहल्लुम से पहले हाई अलर्ट! हुसैन टेकरी पहुंचे एसपी अमित कुमार, सुरक्षा व्यवस्था का लिया पूरा जायजा

August 1, 2026

सावन में शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे मिलेगा गंगोत्री का पवित्र गंगाजल, हर सोमवार मंदिरों पर भी विशेष स्टॉल

August 1, 2026

‘प्रीमियम कटा, मुआवजा मिला… लेकिन फसल बीमा नहीं!’ लुहारी में किसानों का फूटा गुस्सा

August 1, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, August 1
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»करंट से हो रहीं मौतों पर फूटा जनाक्रोश, विद्युत पोलों की सुरक्षा को लेकर विधायक तक पहुंचा मामला
जावरा

करंट से हो रहीं मौतों पर फूटा जनाक्रोश, विद्युत पोलों की सुरक्षा को लेकर विधायक तक पहुंचा मामला

EditorBy EditorAugust 1, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

-जावरा में ‘करंट’ बना जानलेवा, पार्षद प्रतिनिधि ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
– जर्जर विद्युत पोल बने खतरा, हादसों पर रोक लगाने की उठी मांग
जावरा। नगर में विद्युत पोलों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं और करंट फैलने की घटनाओं को लेकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। वार्ड क्रमांक 09 की पार्षद जानीबाई धाकड़ एवं उनके प्रतिनिधि दशरथ कसानिया (धाकड़) ने आमजन की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय को ज्ञापन सौंपकर नगरभर के विद्युत पोलों की तत्काल जांच और खतरनाक पोलों को हटाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि शहर के कई हिस्सों में पुराने और जर्जर विद्युत पोल अब भी खड़े हैं। कई स्थानों पर नए पोल लगाए जाने के बावजूद पुराने पोल नहीं हटाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। इसके अलावा कई पोलों में करंट उतरने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जो राहगीरों, बच्चों और मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। हाल ही में करंट लगने से गौवंश की मौत, एक बछड़े की मृत्यु तथा मामू शाह दरगाह गेट के समीप 14 वर्षीय बालक के गंभीर रूप से घायल होने जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए ज्ञापन में कहा गया कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
थंबो पर लटके मीटर, तारों के जंजाल में उलझे रहवासी –
पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कसानिया ने मांग की कि नगर के सभी विद्युत पोलों का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए, जर्जर एवं खतरनाक पोलों को तत्काल हटाया जाए, खुले तारों और ढीले विद्युत कनेक्शनों को सुरक्षित किया जाए तथा सभी कॉलोनियों में मीटर और विद्युत केबलों की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शहर की कई अवैध कॉलोनियों में जहां स्थायी विद्युत कनेक्शन नहीं हैं, ऐसी कॉलोनी में सड़क किनारें खड़े थंबों में बड़ी संख्या में विद्युत मीटर लटक रहे हैं, वहीं तारों के जंजाल से रहवासी खासे परेशान हैं। शीघ्र कार्रवाई करने की मांग –
कसानिया ने कहा कि “मानव जीवन अनमोल है। थोड़ी-सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। इसलिए दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते सावधानी बरतना ही सबसे बड़ा समाधान है।” ज्ञापन के माध्यम से विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय से भी अनुरोध किया गया कि वे मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराएं, ताकि जावरा नगर में सुरक्षित और व्यवस्थित विद्युत व्यवस्था स्थापित हो सके।

Post Views: 6
#DrRajendraPandey #ElectricPole #jaora news today #PublicSafety
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

चेहल्लुम से पहले हाई अलर्ट! हुसैन टेकरी पहुंचे एसपी अमित कुमार, सुरक्षा व्यवस्था का लिया पूरा जायजा

August 1, 2026

सावन में शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे मिलेगा गंगोत्री का पवित्र गंगाजल, हर सोमवार मंदिरों पर भी विशेष स्टॉल

August 1, 2026

‘प्रीमियम कटा, मुआवजा मिला… लेकिन फसल बीमा नहीं!’ लुहारी में किसानों का फूटा गुस्सा

August 1, 2026
Don't Miss
जावरा

चेहल्लुम से पहले हाई अलर्ट! हुसैन टेकरी पहुंचे एसपी अमित कुमार, सुरक्षा व्यवस्था का लिया पूरा जायजा

By EditorAugust 1, 2026

– यातायात, पार्किंग, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस, पुलिस अधिकारियों को दिए…

सावन में शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे मिलेगा गंगोत्री का पवित्र गंगाजल, हर सोमवार मंदिरों पर भी विशेष स्टॉल

August 1, 2026

‘प्रीमियम कटा, मुआवजा मिला… लेकिन फसल बीमा नहीं!’ लुहारी में किसानों का फूटा गुस्सा

August 1, 2026

करंट से हो रहीं मौतों पर फूटा जनाक्रोश, विद्युत पोलों की सुरक्षा को लेकर विधायक तक पहुंचा मामला

August 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

चेहल्लुम से पहले हाई अलर्ट! हुसैन टेकरी पहुंचे एसपी अमित कुमार, सुरक्षा व्यवस्था का लिया पूरा जायजा

August 1, 2026

सावन में शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे मिलेगा गंगोत्री का पवित्र गंगाजल, हर सोमवार मंदिरों पर भी विशेष स्टॉल

August 1, 2026

‘प्रीमियम कटा, मुआवजा मिला… लेकिन फसल बीमा नहीं!’ लुहारी में किसानों का फूटा गुस्सा

August 1, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.