– चौपाटी स्थित दुर्गामाता मंदिर, मंछापूर्ण हनुमान मंदिर के साथ ही नाग देवता के मंदिर पर चलाया स्वच्छता अभियान, किया भजन किर्तन
– मंछापूर्ण मंदिर पर संस्था क्लिन इंडिया के सदस्यों ने फुलों से रंगोली बनाई
जावरा। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्रीरामलला की प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मकर संक्राति पर्व से लेकर 22 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों में वृहद रुप से स्वच्छता अभियान चलाने का आव्हान करते हुए कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन देश को भी मंदिर अस्वच्छ नहीं रहना चाहिए, प्रधानमंत्री ने मंदिरों के साथ घरों से लेकर गली मोहल्लों तक को साफ करने की अपील आम जनता से की थी। जिसके बाद समुचे देश के देव स्थानों पर सफाई अभियान प्रारंभ हो गया। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा मंडल जावरा द्वारा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 28 और 29 के देव स्थानों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया।
भाजपा नगर मंडल ने विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी और नंदकिशोर महावर के नेतृत्व में चौपाटी स्थित दुर्गा माता मंदिर, मंछापूर्ण रोड़ स्थित नाग देव मंदिर के साथ ही मंछापूर्ण हनुमान मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए मंदिर प्रांगण की सफाई कर, पानी से मंदिरों को स्वच्छ किया। स्वच्छता के बाद पूजन कर भजन किर्तन करते हुए 22 जनवरी के दीपावली जैसा उत्सव मनाने का संकल्प लिया।
मछांपूर्ण मंदिर पर स्वच्छता के बाद किया भजन, किर्तन –
मंदिरों पर स्वच्छता के बाद श्रीमंछापूर्ण हनुमान मंदिर पर आकर्षक फुलों के साथ ही रंगोली बनाकर, दिए जलाए और मंदिर में भजन किर्तन किया। इस दौरान वार्ड 29 के पार्षद तथा सांसद प्रतिनिधि शिवेन्द्र माथुर और वार्ड 28 के पार्षद बाबूलाल मईडा के साथ नगर महामंत्री सोनु यादव, पार्षद रजन सोनी, कालु कदम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह जादोन, भाजपा नेता प्रमोद रावल, सत्यनारायण पांचाल, वीरेन्द्रसिंह चौहान, राजेश धाकड़ (आरडी), जिग्रेश पटेल, अंकुर व्यास के साथ नपा की सहयोगी संस्था क्लिन इंडिया के प्रोजेक्ट मेनेजर रोहित कुमार नागर, किरण डोडिया, प्रगति धाकड़, दुर्गा पंवार, निकीता माली, शिखा गुर्जर, आकांशा सूर्यवंशी, विनोद गिर, मोहन नागर, अर्जुन माली, योगेन्द्र बिडवान आदि मौजुद रहे।


